आज राष्ट्रीय शोक
काठमांडू, भाद्र २२ – रसुवा के भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में अकाल ही जान गंवाने वालों के सम्मान में आज राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में इसी भाद्र १८ गते को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि बाढ़ में जान गंवाने वालों के सम्मान में आज राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा ।
आज नेपालभर के सरकारी कार्यालयों तथा विदेश स्थित नेपाली दूतावासों और नियोगों में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा ।


