Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में अवधी पत्रकार संघ द्वारा कजरी तीज पर्व पर शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल। । बाँके जिला के नेपालगन्ज में अवधी पत्रकार संघ नेपाल (नाजा) बाँके शाखा की ओर से कजरी तीज पर्व–२०८२ के अवसर पर शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का सञ्चालन अवधी पत्रकार संघ नेपाल (नाजा) की केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सन्ध्या शर्मा ने किया तथा इसकी अध्यक्षता बाँके शाखा अध्यक्ष समीर अली सलमानी ने की। इस अवसर पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत, उत्तर प्रदेश के आइपजा पत्रकार संघ बहराईच जिले से आये पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही। विनय रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, अमरनाथ पाण्डेय, जुनेद बेग, अब्दुल कादिर, फराज अन्सारी, सलमान असलम, महफूज भाई और जावेद तन्नु को गमछा ओढ़ाकर एवं सम्मान–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

कार्यक्रम का स्वागत मन्तव्य नाजा की केन्द्रीय सदस्य चन्दा सिंह कसेरा ने दिया। इस अवसर पर नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके अध्यक्ष नवीन गिरी, महासंघ लुम्बिनी प्रदेश सदस्य एवं रेडियो प्रसारक संघ एकोराब बाँके अध्यक्ष तथा नेपाल प्रेस इन्स्टिच्यूट नेपालगन्ज प्रमुख मोहम्मद आरीफ अन्सारी, ७८ वर्षीय अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के संस्थापक बिष्णुलाल कुमाल, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्वअध्यक्ष नन्दलाल बैश्य, प्रेस चौतारी नेपाल के केन्द्रीय सदस्य शकील अहमद कादरी समेत कई गणमान्य अतिथियों ने कजरी तीज व हरितालिका तीज की शुभकामनाएँ दीं। भारत से आये पत्रकारों ने भी सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने की अपील की।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

कार्यक्रम में अवधी पत्रकार संघ नेपाल (नाजा) केन्द्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्र, संस्थापक सूर्यलाल यादव, पूर्वअध्यक्ष चन्द्रेश्वर राज त्रिपाठी, पूर्वअध्यक्ष नन्दलाल साहू, वरिष्ठ पत्रकार अजय बैश्य, नेपाल प्रेस यूनियन बाँके सचिव एवं नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके सचिव भिष्म लोध, कोषाध्यक्ष चन्दा सिंह, अल्का मिश्रा, दिनेश ठाकुर, भरत बैश्य, अन्जु पाठक, धर्म प्रकाश जायसवाल, अजमत अली, शकील अहमद राई, दुर्गा बाल्मिकि, रेखा गुप्ता, साइदा, ध्रुवराज शर्मा सहित अनेक पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढें   देश नशे में नहीं चलता : कैलाश महतो 

अवसर पर अवधी लेखक एवं हास्य–व्यंग्य कलाकार शिवप्रसाद पाठक ने कविता वाचन कर कार्यक्रम में मनोरंजन प्रस्तुत किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *