Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा सदस्य डा. धवल शम्शेर राणा ने बाँके में दिया आर्थिक सहयोग

 

नेपालगंज/(बाँके) पवन जायसवाल।
प्रतिनिधि सभा सदस्य डा. धवल शम्शेर राणा ने अपने पद से प्राप्त पारिश्रमिक को सामाजिक कार्यों में लगाते हुए मंगलवार (भाद्र १० गते) को गैरसरकारी संस्था महासंघ नेपाल, बाँके शाखा को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

नेपालगंज स्थित गैसस महासंघ के कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में डा. राणा ने संस्थागत विकास के लिए ५० हजार रुपये बराबर का चेक महासंघ को प्रदान किया। गैसस महासंघ नेपाल बाँके के सचिव रमेश सिटौला ने बताया कि डा. राणा लगातार हर महीने अपनी आय का उपयोग सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की मदद में करते आ रहे हैं।

यह भी पढें   उप सभापति की भूमिका के कारण मैं अधिक जिम्मेदारी महसूस कर रही हूँ - गौतम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. राणा ने कहा कि समाज में यह धारणा है कि राजनीति में पहुँचे सभी लोग भ्रष्ट और स्वार्थी होते हैं, लेकिन इस भ्रम को तोड़ने के लिए वे अपने पारिश्रमिक को सामाजिक कार्यों में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी यह छोटी सी मदद सामाजिक कार्य में सक्रिय संस्थाओं के लिए ऊर्जा का काम करेगी।

गैरसरकारी संस्था महासंघ नेपाल के केन्द्रीय सचिव नमस्कार शाह ने कहा कि डा. राणा शुरू से ही अपनी आय का उपयोग समाज के हित में करते आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोगों के पास धन तो है लेकिन मन नहीं, और कुछ के पास मन तो है लेकिन साधन नहीं। परन्तु डा. राणा ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके पास धन और मन दोनों हैं।

यह भी पढें   नेपाल की प्रतिनिधि सभा की बैठक एक बार फिर स्थगित

इसी क्रम में डा. राणा ने मंगलवार को ही डुडुवा गाँवपालिका–२, बेतहनी में कुछ महीने पहले सड़क दुर्घटना में असामयिक रूप से दिवंगत दो बालकों के परिवार को भी ५० हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। वे स्वयं शोकाकुल परिवार के घर पहुँचकर संवेदना व्यक्त किए और माता–पिता (बन्दना गोडिया एवं हरिद्वार गोडिया) को आर्थिक मदद दी।

इसके अलावा, डुडुवा गाँवपालिका के ही स्थायी निवासी कामता प्रसाद अहिर का घर ढह जाने से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण कार्य के लिए भी डा. राणा ने ५० हजार रुपये का सहयोग अपनी तलब-भत्ता से प्रदान किया।

यह भी पढें   साहित्य वह जिससे सबका हित हो, लिखो तो कुछ अच्छा लिखो : आशा शैली

नगर प्रमुख रहते समय से ही डा. धवल शम्शेर राणा सामाजिक संस्थाओं और जरूरतमंद लोगों को अपनी आय से सहयोग करते आ रहे हैं। चेक हस्तांतरण कार्यक्रम में यादव समाज की उपाध्यक्ष विमला यादव, हेमराज यादव, सचिव रमेश यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed