Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा के सभी उम्मीदवार मिल रहे हैं लामिछाने से

 

काठमांडू, भादव १५ – रुपन्देही–३ के उपनिर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वा)के उम्मीदवार आज पार्टी सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात करेंगे ।
पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषणा करने से पहले सभी उम्मीदवार नख्खु कारागार पहुँचकर सभापति लामिछाने से मिलने जा रहे हैं । लामिछाने सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में पुर्पक्ष के लिए जेल में बंद हैं । कुछ ही दिन पहले उन्हें भैरहवा कारागार से हटाकर नख्खु करागार में लाया गया है । रास्वपा उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार की घोषणा करेगी । आज दोपहर साढेÞ १ बजे सचिवालय की बैठक होगी और बैठक के साथ ही उम्मीदवार घोषणा करने की तैयारी में है रास्वपा ।
साढेÞ एक बजे के बाद उम्मीदवार घोषणा होने के कारण उससे पहले ही सभी उम्मीदवार सभापति लामिछाने से मिलने जा रहे हैं । ये जानकारी रास्वपा स्रोत ने दी है । रास्वपा से रुपन्देही–३ में ९ उम्मीदवार हैं । पार्टी ने ७ से २१ सावन तक उम्मीदवार बनने के लिए आवदेन द्वारा मांग की थी जिसमें ९ लोगों को चुना गया है । इन ९ में से कोई एक ही उम्मीदवार बनेंगे । चयनित उम्मीदवारों में पार्टी केन्द्रीय सदस्य कुसुम महर्जन, रुपन्देही–३ के क्षेत्रीय सभापति मधु अर्याल, अमेरिका से हाल में वापस आए बुटवल सेमलार के सुलभ खरेल, पार्थिवेन्द्र उपाध्याय, डा. लेखजंग थापा, ज्ञानु पौडेल, कोटहीमाई के जीतबहादुर गुप्ता, रचना क्षेत्री और पुनम कुमारी अग्रवाल है । कुसुम, मधु, सुलभ और जितबहादुर के अलावे ५लोग भैरहवा के हैं ।
रुपन्देही–३ से निर्वाचित राप्रपा के दीपक बोहरा के निधन के बाद यह जगह खाली है । कात्तिक १७ गते निर्वाचन आयोग उप निर्वाचन कराने जा रहा है ।

यह भी पढें   'नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ' विषयक कार्यक्रम आयोजित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *