२०८१ का पद्मश्री साहित्य पुरस्कार रमेश भूसाल के ‘छालबाटो’ को
काठमांडू, भादव १५ – वर्ष २०८१ का पद्मश्री साहित्य पुरस्कार रमेश भूसाल के संस्मरणात्मक कृति ‘छालबाटो’को प्रदान किया गया है ।
२०३ पुस्तकों में से गत असार १५ गते विस्तारित और साउन १५ गते संक्षिप्त सूची प्रकाशित की गई थी । इसी सूची से छालबाटो को पुरस्कार प्रदान किया गया है ।
‘छालबाटो’ में कैलाश मानसरोवर से होते हुए तिब्बत स्थित कर्णाली के उद्गम और भारत के गंगा तक की यात्रा में कर्णाली के प्रवाह, सीमा सुरक्षा, स्थानीय बस्ती,जलवायु परिवर्तन,वन्य जन्तु, जलविद्युत् और विस्थापन जैसे गंभीर विषय को जीवंत रूप में समेटा है । इसी तरह खेमलाल हरिकला लामिछाने प्रतिष्ठान ने ने इस बार पद्मश्री साधना सम्मान नेपाली शिक्षा परिषद् की अध्यक्ष रमा शर्मा को प्रदान किया है । ये सम्मान प्रत्येक वर्ष नेपाली साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में दीर्घसाधना कर उत्कृष्ट योगदान देने वाले दीर्घ साधक को प्रदान किया जाता है ।
इसी तरह समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले में ‘पद्मश्री गौरव पुरस्कार’ इस वर्ष प्रा. डा. अभिनारायण सुवेदी को देने का निर्णय किया गया है ।
पुरस्कार की राशि में प्रत्येक विजेता को तीन लाख नकद तथा सम्मानपत्र दिया जाएगा । ये पुरस्कार तथा सम्मान कोजाग्रत पूर्णिमा के दिन दिया जाएगा । ये जानकारी प्रतिष्ठान ने दी है ।

