Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामना राजेश्वर नेपाली “अभिनंदन ग्रंथ”का विमोचन करेंगे राष्ट्रपति

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । प्रेस स्वतंत्रता सेनानी तथा लोकमत साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र के प्रकाशक एवं सम्पादक स्व.राजेश्वर नेपाली के जीवन के विभिन्न आयाम पर लिखी गयी “राजेश्वर नेपाली ग्रंथावली” का उनके 83वी जयंती के अवसर पर भादौ 19गते( 4सितंबर) को राष्ट्रपति महामहिम राम चंद्र पौडेल विमोचन  करेंगे। स्व.राजेश्वर नेपाली के जन्म दिवस के अवसर पर होने वाले विशेष समारोह में होने वाले “राजेश्वर नेपाली” ग्रंथावली विमोचन के लिए राजेश्वर नेपाली के सुपुत्र राघवेन्द्र साह तथा मधेश मीडिया काउन्सिल के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने रविवार को शीतल निवास मेंराष्ट्रपति से मिलकर विमोचन के लिए अनुमति लिए। राष्ट्रपति महामहिम राम चंद्र पौडेल ने विमोचन का समय दिया लेकिन इस शर्त पर कि इसका विमोचन राष्ट्रपति भवन के सभागार में ही किया जाएगा। वे अस्वस्थता के कारण जनकपुरधाम आने से असमर्थता जाहिर किए। राघवेन्द्र साह ने बताया है कि इस विमोचन समारोह में दो से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के हस्तीयों के भाग लेने की उम्मीद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com