Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेनजी प्रदर्शन में गोली लगने से एक युवा की मौत ! गृहमंत्री सहित उच्च अधिकारी आपात बैठक में

 

काठमांडू, 8 सितम्बर । सोशल मीडिया बंद किए जाने के विरोध में युवाओं की ‘जेनजी पीढ़ी’ ने संघीय संसद भवन, बानेश्वर के बाहर प्रदर्शन तेज कर दिया है। काठमांडू में कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे से रात 10 बजे तक के लिए बानेश्वर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन, कर्फ्यू आदेश लागू होने के बाद भी प्रदर्शन नहीं रुका है। आदेश की अवहेलना करते हुए युवा अभी भी प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढें   भारत को जानो परीक्षा में 400 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मिली जानकारी के अनुसार, ‘जेनजी’ के प्रदर्शन में पुलिस की गोली लगने से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल प्रदर्शनकारी की नईबानेश्वर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। सिविल अस्पताल के निदेशक मोहन रेग्मी ने घायलों में से एक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस की लाठी और गोली लगने से लगभग 70–80 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढें   रसुवा–भोटेकोशी बाढ़: शनिवार सुबह 10 बजे तक का ताज़ा अपडेट

स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारी चर्चा में जुट गए हैं। गृहमंत्री रमेश लेखक राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक बीच में ही छोड़कर मंत्रालय पहुंचे, जिसके बाद उच्च पदस्थ अधिकारी आपात बैठक में शामिल हुए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com