Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल सीमा से हवाला के साढ़े 14 लाख रुपए के साथ एक गिरफ्तार।

 

हिमालिनी प्रतिनिधि / कोशी प्रदेश । भारत नेपाल सीमा के जोगबनी के चाणक्य चौक के नेपाल भाग मटेरुवा में नेपाल पुलिस ने हवाला के साढ़े 14 लाख नेपाली रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी कोपिला चुड़ाल के अनुसार भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे बिराटनगर 18 निवासी बिरेंद्र साह सवार नेपाली मोटरसाइकिल संख्या को. 38 प. 5851 को शंका के आधार पर जांच के दौरान उक्त रकम बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। डीएसपी चुडाल के अनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे नेपाल भारत सीमा स्थित अस्थायी पुलिस पोस्ट मटेरुवा की टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है बरामद रकम व गिरफ्तार साह को आगे की कार्यवाही के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी में रखा गया है।
डीएसपी चुडाल के अनुसार गिरफ्तार साह के द्वारा बाइक के टूल बॉक्स सहित अन्य स्थान में रुपए को छुपा कर रखा गया था। जिससे यह संगठित हवाला सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका पुलिस ने जताई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com