Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी बाजार तनावग्रस्त

 

काठमांडू, आश्विन १० –भारत के जोगबनी बाजार में समुदायों बीच हुए विवाद के बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार बंद कर दिए गए हैं । इस्लाम धर्मगुरु पैगंबर मोहम्मद के बारे में हुए टीका टिप्पणी के बाद पक्ष–विपक्ष में गंभीर विवाद होने से जोगबनी शुक्रवार (आज)तनावग्रस्त है ।
अभी त्योहार का समय है इसलिए बहुत बड़ी संख्या में नेपाल के लोग सामान खरीदने के लिए जोगबनी जाते हैं । लेकिन विवाद के कारण नेपाली पक्ष से सीमा नाका बंद कर दिया गया है । मोरङ के प्रमुख जिला अधिकारी इन्द्रदेव यादव ने सभावित खतरे को देखते हुए नेपाल की सीमा को अस्थायी रूप में बंद किए जाने की जानकारी दी है ।
बहुत से लोग सीमा पर पहुँचकर वहाँ से वापस लौटे हैं । बहुत बड़ी संख्या में भारतीय सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ।
त्योहार के समय में सस्ते बाजार के कारण नेपाल से बहुत लोग जोगबनी जाते हैं । वहाँ भीड़ लगी रहती है । इस बार जोगबनी में तनाव और सुरक्षा के कारण खरीद बिक्री प्रभावित हो रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *