Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम पश्चिम में जीप दुर्घटना…सात की मृत्यु १० लोग घायल

 

काठमांडू, कार्त्तिक ७ – रुकुम पश्चिम के पश्चिम बाँफीकोट गाँवपालिका–७ लिस्ने स्थित सड़क खंड में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु हो गई है और १० लोग घायल हो गए हैं ।
शुक्रवार की शाम जिला सदरमुकाम खलंगा से आठ बिसकोट नगरपालिका–२, स्यालाखदी जा रही रा१ज ४२२ नंबर की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है ।
दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु घटना स्थल में ही हो गई । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रुकुम पश्चिम के सूचना अधिकारी ने दी है ।
उनके अनुसार, मृत्यु होने वालों में आठबिसकोट नगरपालिका–२ स्याला के ३० वर्षीया कमला वली, उसी स्थान के १६ वर्षीय टेकजंग बुढा, १५ वर्षीया दिलमाया बूढा, १७ वर्षीया मनिका वली, १८ वर्षीया शर्मिला विक, २२ वर्षीय गोपाल वली हैं । एक की पहचान नहीं हो पाई है ।
घायलों को बचाकर जिला अस्पताल सल्ले ले जाया गया । जीप सड़क से ७०० मीटर नीचे गिर गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com