Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल ईरान से ३–० से पराजित

 

काठमांडू, कार्त्तिक ७ – त्रिदेशीय फिफा मैत्रीपूर्ण फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले खेल में नेपाल ईरान से ३–० से पराजित हो गया है । शुक्रवार भारत के शिलांग स्थित जवारलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न खेल के पहले हाफ में दोनों टीम गोल रहित बराबरी में खेल रहे थे । लेकिन खेल के दूसरे  हाफ के शुरुआती १२ मीनट में नेपाल ने तीन गोल खा लिए ।
खेल के ४९वें मीनट में ईरान की सारा ने गोल करते हुए टीम को अग्रता दिलाई । इसके तीन मीनट के ही बाद अर्थात् ५२वेँ मिनट में ईरान ने दूसरा गोल किया ।
इसी तरह खेल के ५७ वें मिनट में ईरान की सबनाम ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया । अब नेपाल अपना दूसरा खेल आयोजक भारत के साथ कार्तिक १० गते को खेलेगा ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद दुरुपयोग किए गए वाहन मंत्रालय में वापस लाए गए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *