Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भादव २३ और २४ का घटनाक्रम जिम्मेदार तात्कालीन सरकार : पूर्व मंत्री त्रिपाठी

 


देशबन्धु यादव, नवलपरासी ।  नवलपरासी ‌सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ के नव निर्मित वडा कार्यालय का मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं जनता प्रगतिशील पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ह्रदेश त्रिपाठी द्वारा समउदघाटन हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तात्कालीन सरकार के अहंकार और देश एवं जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण जेन जी/ GEN Z ने प्रदर्शन किया।
साथ ही मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि विघटित सदन और सरकार को पुनर्बहाली करना देश के लिए दुर्भाग्य होगा।
विशेष अतिथि सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी , प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत श्री प्रसाद गौतम और बासमती हरिजन ने वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के साथ नवनिर्मित भवन वडा कार्यालय का उदघाटन किया।
इस मौके पर स्वागत मंतव्य पत्रकार नन्दू यादव के साथ ही शुभकामना मंतव्य के क्रम में पत्रकार देशबन्धु यादव ने कहा कि नेपाल कृषि प्रधान देश होने के बावजूद स्थानीय और प्रदेश सरकार के पास नीति एवं संसाधन का आभाव तथा संघिय गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण
किसानों को गन्ने का भुगतान , उर्वरक , आधुनिक तकनीक के साथ ही बाजारीकरण के समस्या से जूझ रहे हैं ।
इसी क्रम में उद्योग अधिकृत एवं सरावल गांव पालिका के पूर्व प्रशासकीय अधिकृत बिशाल मिश्र , नेता सुभान आली अंसारी , ओमप्रकाश हंरिजन  के साथ ही वडा अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सहजीकरण एवं संचालन सरावल गांव पालिका कै लेखा अधिकारी नरेश कुमार कोहार ने किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *