Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज और कल बच्चों की दी जा रही विटामिन ए

 

काठमांडू, कार्त्तिक २० – सरकार आज और कल (कात्तिक २० र २१ गते) बच्चों को विटामिन ‘ए’ और कृमिनाशक (जुका) की दवा पिला रही है । सरकार प्रत्येक वर्ष दो चरणों में यह कार्यक्रम संचालन करती आई है ।
प्रत्येक वर्ष कात्तिक २ और ३ तथा वैशाख ६ और ७ गते को नेपाल में यह कार्यक्रम चलाया जाता है । लेकिन इस वर्ष कात्तिक २ और ३ गते त्योहार होने के कारण स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के सचिव स्तरीय निर्णय अनुसार कार्यक्रम की तारीख को आगे बढ़ाया गया है ।
स्वास्थ्य सेवा विभाग अन्तर्गत परिवार कल्याण महाशाखा के निर्देशक डा. विवेककुमार लाल ने  जानकारी दी है कि आज और कल देश के ७५३ स्थानीय तह में पाँच वर्ष से कम उम्र के लगभग २८ लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और लगभग ३० लाख बच्चों को कृमिनाशक की दवा पिलाने का लक्ष्य है ।
इस अभियान के लिए ५२ हजार स्वास्थ्य स्वयं सेविका और १५ हजार स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *