जसपा नेपाल केन्द्रीय समिति की बैठक आज भी
काठमांडू, कार्त्तिक २० – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के केन्द्रीय समिति की बैठक आज भी हो रही है । बुधवार की बैठक में अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था । आज (गुरुवार) उनके राजनीतिक प्रतिवेदन पर नेताओं द्वारा धारणा रखी जाएगी । ये जानकारी पार्टी के प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है । अध्यक्ष यादव ने नेपाल के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और जसपा नेपाल की दृष्टिकोण एवं कार्यदिशा, पार्टी की संगठनात्मक कार्ययोजना, पार्टी एकता, मोर्चा और चुनावी तालमेल आदि शीर्षक में २२ बूँदे प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । बैठक में अध्यक्ष यादव द्वारा प्रस्तुत किए गए संगठनात्मक प्रस्ताव में निर्णय लिया जाएगा ।

