Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में आज प्रथम चरण का चुनाव

काठमांडू, कार्त्तिक २० – चुनाव चाहे जहाँ कही भी हो उसके नाम से लोगों में उत्साह के साथ ही जिज्ञासा भी रहती है । किसकी जीत होगी किसकी हार ? चुनाव में कहाँ कितना मतदान होगा । लोग सुरक्षित तरीके से मतदान कर पाएंगे या नहीं । ये सब सवाल जेहन में आते ही रहते हैं । फिर ये चनाव भारत के बिहार राज्य में हो रहा है तब तो सभी जानने को उत्सुक ही रहते हैं कि कब क्या हो रहा है ?
बिहार में आज (६ नवंबर ) प्रथम चरण का चुनाव हो रहा है । बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल की सीमा पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है ।
मतदान आज सुबह से ही शुरु हो चुकी है । अब तक मिली खबर के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में हुआ है । पटना में अभी तक सकसे कम मतदान होनी की खबर है । चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वो इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लें ।
१८ जिलों के १२१ विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे में १३.१३ प्रतिशत मतदान हुआ है । ससबे ज्यादा मतदान सहरसा, वैशाली एवं खगडि़या में हुआ है । बेगूसराय १४.६०% और मुजफ्फरपुर १४.३८% के साथ सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले जिलों में हैं। वहीं, पटना में सबसे कम ११.२२% मतदान दर्ज हुआ है।
अन्य जिलों में सहरसा का मतदान प्रतिशत १५.२७%, वैशाली १४.३०%, खगडि़या १४.१५%, मधेपुरा १३.७४%, गोपालगंज १३.९७%, सिवान १३.३५%, सारण १३.३०%, मुंगेर १३.३७%, लखीसराय १३.३९%, भोजपुर १३.११% और बक्सर १३.२८% रहा।
चुनाव प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
प्रथम चरण के चुनाव में उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत सरकार के कई मंत्रियों के भाग्य ईवीएम में होंगे । वहीं, महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में भी इसी दिन वोट डाले जा रहे हैं । पहले चरण वाले १२१ विधानसभा क्षेत्रों में १०२ सामान्य सीटें हैं, जबकि १९ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं। इस चरण में कुल ३,७५,१३,३०२ मतदाता १३१४ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
प्रथम चरण के मतदान वाले जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगडि़या, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर एवं बक्सर है ।
इस बार के चुनाव कार्य में लगभग साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिनमें १५०० कंपनी केंद्रीय बल शामिल है। इसके अलावा ६० हजार से अधिक बिहार पुलिस के कर्मी–पदाधिकारी, ३० हजार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, २२ हजार होमगार्ड, २० हजार प्रशिक्षु सिपाही और करीब १.५ लाख चौकीदार भी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed