Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरा मूल्यांकन इतिहास करेगा – चंद्र कुमार घिमिरे

 

काठमांडू, कार्त्तिक २० – ब्रिटेन के लिए नेपाली राजदूत चंद्र कुमार घिमिरे स्वदेश लौट आये हैं । वापस लौटने से पहले उन्होंने सामाजिक संजाल में कार्यालय की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ब्रिटेन, अलविदा ! तुम्हारे द्वारा दिखाई गई निःशर्त और असीमित स्नेह तथा सम्मान के प्रति मैं बहुत ज्यादा आभारी हूँ ! मेरा मूल्यांकन इतिहास करेगा ।’
उनके वापस आने बाद दूतावास के उपनियोग प्रमुख विपिन दुवाडी ने कार्यवाहक राजदूत की जिम्मेदारी संभाली है । दुवाडी ने इससे पहले भी २०२४ सितंबर से लेकर २०२५ जनवरी तक कार्यवाहक राजदूत की भूमिका निभाई है ।
हाल ही में विदेश मंत्रालय ११ देश के राजदूतों को तीन दिन के भीतर मंत्रालय में उपस्थित होने का निर्देशन दिया था । इस निर्देशन के बाद ही घिमिरे नेपाल वापस लौटे हैं ।
मंत्रालय ने चीन, जर्मनी, मलेशिया, इजरायल, कतर, रुस, साउदी अरब, स्पेन, बेलायत, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान में कार्यरत ११ देशों के राजदूतों को राजनीतिक नियुक्ति कहते हुए वापस बुलाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *