ट्रम्प को लेकर ममदानी ने कहा –उन्हें सफल बनाने वाले लोग, उन्हें हरा भी सकते हैं
काठमांडू, कार्त्तिक २० – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क शहर के विजय के बाद नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा है कि उनका भाषण ’बहुत ज्यादा क्रोधित’ करने वाला है ।
ट्रम्प का कहना है कि ममदानी शुरु से ही गलत दिशा में जा रहे हैं और यदि उन्होंने वाशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं दिखाया तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है । फक्स न्यूज से बातें करते हुए ट्रम्प ने कहा ’मुझे लगा कि उनके द्वारा दिया गया भाषण बहुत क्रोधपूर्ण था खासकर मेरे विषय में ।’
उन्होंने कहा कि ’उन्हें मेरे साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए क्योंकि मेरे उपर बहुत सी बातों कों मंजूरी देने की जिम्मेदारी है । उन्होंने शुरुआत की बहुत खराब की है ।’
न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीतने के बाद जोहरान ममदानी ने ट्रम्प का उल्लेख करते हुए कहा था कि ’उन्हें सफल बनाने वाले लोग ही उन्हें हरा भी सकते हैं ।’



