Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्नेहपाल सिंह का श्रद्धांजलि सभा संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । विश्व हिन्दू परिषद नेपाल तथा जनकल्याण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख स्नेह पाल सिंह का श्रद्धांजलि सभा गुरुवार को गायत्री कुंज के सभाकक्ष में संतोष कुमार साह की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्नेहपाल सिंह को नेपाल में हिन्दू को एकजुटता में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। शुरू में हिन्दू स्वयं सेवक से जुड़कर नेपाल में जगह जगह शाखा लगाने का काम किया।उसके बाद अशोक सिंघल के बिशेष आग्रह पर वे विश्व हिन्दू परिषद नेपाल की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभायी। जन कल्याण प्रतिष्ठान तथा एकल विद्यालय की स्थापना किए। उन्होंने संपूर्ण जीवन हिन्दू संगठन तथा समाज कल्याण में लगा दिए। उनका निधन पिछले दिनो कार्तिक 17गते (3 नवंबर)को हो गया है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सत्य नारायण साह,ओम सर्राफ , जीतेन्द्र सिंह विजय कुमार झुनझुनवाला , प्रदीप भगत,सत्यम मुरारी, कपिलेश्वर त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *