Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं न तो कोई दल खोलूँगा, न ही चुनाव लडूँगा – गृहमंत्री अर्याल

 

काठमांडू, कार्त्तिक २७ – गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी कोई इच्छा नहीं है कि वें कोई पार्टी खोले या चुनाव लडे। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ खाकर आया हूँ और इसके प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध हूँ ।
राष्ट्रीय सभा अन्तर्गत की संघीयता सबलीकरण तथा राष्ट्रीय सरोकार समिति की आज (गुरुवार) हुई बैठक में सांसद किरणबाबु श्रेष्ठ ने प्रश्न पूछा कि ’गृहमंत्री कोई दल खोलने या चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ?’ इसके जवाब में गृहमंत्री अर्याल ने तत्काल प्रतिवाद करते हुए कहा, “मैं न तो कोई दल नहीं खोलूँगा, न ही चुनाव लडूँगा ।”
बैठक में आए प्रश्नों का जवाब देते हुए गृहमंत्री अर्याल ने बार बार कहा कि वे संविधान प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध हैं । गृहमंत्री अर्याल आज समिति में देश के समग्र शान्ति सुरक्षा की अवस्था और सरकार द्वारा चुनाव की जो तैयारी हो रही है उसकी जानकारी देने के लिए उपस्थित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com