एसीसी प्रीमियर लीग – नेपाल की लगातार तीसरी जीत
काठमांडू, भाद्र २१ – नेपाल ने एसीसी प्रीमियर लीग २०२६ के सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है । समूह ‘ए’ में लगातार नेपाल की यह तीसरी जीत है । इस जीत के साथ ही नेपाल ने अंतिम चार में अपना स्थान पक्का कर लिया है ।
मलेशिया में हो रहे खेल में नेपाल ने आज साउदी अरब पर ५ विकेट से जीत हासिल की है । इससे पहले नेपाल ने अपने पहले खेल में बहराइन और दूसरे खेल में घरेलु टीम मलेशिया को पराजित किया था ।
साउदी अरब द्वारा दिए गए १९१ रन के लक्ष्य को नेपाल ने ५ विकेट की क्षति में ४१ ओवर में पूरा कर लिया । नेपाल के लिए गुलशन झा ने नॉटआउट ४४ रन बनाए । उन्होंने यह रन ३५ गेंद में ३ चौकें और ३ छक्कों की मदद से बनाए । रोहित कुमार पौडेल ने नॉटआउट २४ रन बनाए ।
इससे पहले ओपनरद्वय अर्जुन कुमाल १५ रन और आशिफ शेख २० रन में आउट हुए । देव खनाल ने ५८ गेंद में ३९ रन तथा इशान पाण्डे ने ५९ गेंद में ४० रन बनाए । दीपेन्द्र सिंह ऐरी ५ ही रन में जोड़कर आउट हुए थे । नेपाल ने साउदी अरब को १९० रन में ऑलआउट कर दिया । नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने और ऑलराउंडर दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने ३–३ विकेट लिए ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदी ने १९० ने रन बनाए । साउदी के लिए ओपनर अब्दुल वाहीद ने ७७ रन बनाए । अब नेपाल समूह का अंतिम खेल में भाद्र २३ में हांगकांग के साथ खेलेगा । सेमिफाइनल भाद्र २५ गते, तीसरे स्थान और फाइनल खेल भाद्र २७ गते को होगा ।


