जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम कहाँ चुनाव में जाएंगे – सुदन गुरुङ
काठमांडू, कार्त्तिक २७ – हामी नेपाल नामक गैर सरकारी संस्था के संयोजक सुदन गुरुङ ने अंतरिम सरकार के गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल को लेकर कहा है कि उन्होंने ‘जेन जी’के मांगों को पूरा नहीं किया है । आज (कात्तिक २७) निर्वाचन आयोग में संचार कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने आंदोलन सिर्फ इसलिए नहीं किया था कि जो चुनाव २०८४ में होता उसे हम २०८२ में ही करवाएंगे ।
उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तबतक हम चुनाव में नहीं जाएंगे । उनका कहना था कि शहीद और घायलों की मांग को पूरा करना जरुरी है ।
उन्होंने कहा कि “गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने धोखा दिया है । ये आंदोलन चुनाव करवाने के लिए नहीं किया गया था ।”
उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ चुनाव को अपना गंतव्य लेकर आगे बढ़ रही है । लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम कहाँ चुनाव में जाएंगे । हमारी प्रतिबद्धता पूरी नहीं हुई है । हमने न्याय नहीं पाया है, और गृहमंत्री से हमें न्याय पाने की आशा नहीं है ।


