चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों बीच चर्चा
काठमांडू, कार्त्तिक २७ – चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा जारी है । आने वाले चुनाव और आचार संहिता के बारे में दलों के साथ आयोग बातचीत कर रही है ।
कार्यवाहक प्रमुखचुनाव आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी ने बताया है कि चुनाव की तैयारी और दलों की जो अपेक्षाएं हैं उस संबंध में भी चर्चा होगी । इससे पहले बुधवार को आयोग ने चुनाव की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को जानकारी दी थी ।


