Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरुङ ने एकबार फिर की मांग …गृहमंत्री दें इस्तीफा

 

काठमांडू, कार्त्तिक २७ – ‘हामी नेपाल’के संयोजक सुदन गुरुङ गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल के कार्य शैली से असंतुष्ट हैं । इससे पहले कात्तिक २० गते को भी उन्होंने गृहमंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए, की मांग करते हुए सार्वजनिक अभिव्यक्ति दी थी । उसी अभिव्यक्ति को उन्होंने आज (गुरुवार) एक बार फिर दोहराया है ।
काठमांडू महानगर द्वारा लैनचौर स्थित स्काउट के जगह में बनाए गए संरचनओं को तोड़ने का काम किया जा रहा था उसी समय गुरुङ वहाँ पहुँचे । उन्होेंने गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेन जी आन्दोलन की भावना अनुरुप वो काम नहीं कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि यदि गृह मंत्री जेनजी की भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर सकते तो रास्ता प्रशस्त किया जाना चाहिए।
उनका कहना था कि अभी की अवस्था में जेन जी आन्दोलन की भावना अनुसार काम करने वाले मंत्रियों की आवश्यकता है । उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री को छोड़कर बाकी सभी मंत्री जेनजी आंदोलन की भावना अनुसार काम कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में चरम भ्रष्टाचार हुआ है । अब सभी मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *