Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में एक बस में लगी आग, तीन लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, मंसिर १६ – भारत के उत्तर प्रदेश स्थित बलरामपुर में एक बस में भीषण आग लग गई । बस में आग लगने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है ।
यूपी२२एटी ०२४५ नंबर के बस भारत–नेपाल सीमा सुनौली से दिल्ली की ओर जा रही थी । कुल ४५ यात्री सवार बस में ज्यादा नेपाल के लोग थे । आग लगने के बाद बस के भीतर फंसे यात्री जान बचाकर शीशा फोड़कर कूद गए थे । बाहर निकल कर यात्रियों ने पुलिस को खबर किया फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची थी । उन सभी ने फंसे हुए यात्रियों को बचाया और आग बुझाना शुरु किया ।
घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकांश यात्री बस से बाहर थे।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *