Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंसा और युद्ध से बनी सरकार किसी भी हालत में मंजूर नहीं : ओली

 

काठमांडू।

एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि हिंसा और युद्ध से लाए गए बदलाव मंज़ूर नहीं किए जा सकते।

उन्होंने यह बात शनिवार को भक्तपुर के सल्लाघारी में हाे रहे 11वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने साफ़ किया कि वे वर्तमान सरकार काे नहीं  मानते है और न ही मानेंगे क्याेंकि मौजूदा सरकार हिंसा से बनी है।

ओली ने कहा, ‘हम कहते हैं कि हिंसा या युद्ध समय बदलने का ज़रिया नहीं हो सकता और न होना चाहिए। लोगों का दिल जीतकर शांति से समाज बदला जा सकता है,’ ‘हम यह कहते हैं और हम पर हमला होता है। हम कहते हैं कि विविधता और बहुलता हमारी विरासत है, न कि दूरी बढ़ाने की बात।’

यह भी पढें   जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

उन्होंने कहा कि उन पर हमला हुआ, क्याेंकि विविधता में एकता हमारा मुख्य मंत्र है।

उन्होंने कहा, ‘हम कहते हैं कि विविधता में एकता हमारा मुख्य मंत्र है और इसलिए हम पर हमला होता है। हम कहते हैं कि हमें संविधान में बदलाव करने का अधिकार है, हम कहते हैं कि हम अपनी आज़ादी का इस्तेमाल करेंगे और अच्छा करेंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *