Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईश्वर पोखरेल पहुँच चुके हैं मतदान स्थल, ओली का इंतजार

 

काठमांडू, पुस २ – नेकपा एमाले के ११वें महाधिवेशन अन्तर्गत नए नेतृत्व चयन के लिए मतदान किया जा रहा है । मतदान शुरु करने के लिए सभी नेता अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का इंतजार कर रहे हैं ।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समेत रहे ओली के आने साथ मतदान शुरु करने की तैयारी है। अध्यक्ष पद के लिए दूसरे उम्मीदवार ईश्वर पोखरेल है और वो मतदान स्थल में पहुँच चुके हैं । एमाले के एक नेता ने कहा कि – ईश्वर पोखरेल आ चुके है । ओली नहीं पहुँचे हैं  उनके आते ही मतदान शुरु हो जाएगा
उनके अनुसार मतदान शुरु करने के लिए प्राविधिक टीम तैयार हो चुकी है । उन्होंने कहा कि – अब प्राविधिक समस्या नहीं है । हमारी ओर से काम हो चुका है । आयोग के आदेश आने के बाद मतदान शुरु कर सकते हैं । मतदान के लिए ८० मशीन रखे गए हैं ।
मतदान की तैयारी हो रही है, और सभी नेता मतदानस्थल में पहुँच चुके हैं । प्रतिनिधियों से वोट मांग रहे हैं ।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत का फैसला: विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पति-पत्नी का संबंध सिद्ध करने के लिए अनिवार्य नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com