एमाले महाधिवेशन – मतदान शुरु
काठमांडू, पुस २ – नेकपा (एमाले)के ११ वां महाधिवेशन मे मतदान शुरु हो गया है । एमाले अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार केपी शर्मा ओली और ईश्वर पोखरेल तथा महासचिव को उम्मीदवार शंकर पोखरेल और सुरेन्द्र पाण्डे अभी मतदान कर रहे हैं । यह मतदान कल ही होना था लेकिन प्राविधिक कारण को दिखाते हुए मतदान स्थगित कर दिया गया था । आज सुबह ८ बजे से मतदान होना था जो अब जाकर शुरु हुआ है ।
विद्युतीय वोटिंग मशीन से मतदान किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति को मतदान के लिए ३० से४० मीनट का समय लगेगा ।


