Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्याय की लड़ाई जारी है, बोलने का समय आने वाला है : रवि लामिछाने

 

बुटवल, 19 दिसंबर 2024: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने कहा है कि न्याय की लड़ाई अभी बाकी है। रुपंदेही जिला अदालत में एक मामले में जमानत राशि जमा करने के बाद रिहा होते ही उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनकी नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।

लामिछाने ने जोर देकर कहा, “न्याय की यह लड़ाई मेरी नहीं, देश के लिए है। मुझे अभी और लड़ना है। अन्य दलों ने न सिर्फ मुझपर, बल्कि पूरे देश पर अन्याय किया है। इस सबका हिसाब होगा और तब मैं विस्तार से बोलूंगा।”

यह भी पढें   पर्यावरण को स्वच्छ एवं  सुरक्षित बनाए एकेसी सिंह उपमहानिरीक्षक 

उन्होंने आशा जताई कि देश को जल्द ही न्याय मिलेगा और कहा कि उनका बोलने का समय आने वाला है। लामिछाने ने अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया और कहा, “सभी को इस साथ, विश्वास और सद्भाव के लिए धन्यवाद। आज इतना ही, बहुत कुछ कहना बाकी है।”

बुटवल सुप्रीम कोऑपरेटिव धोखाधड़ी मामले में बुटवल उच्च अदालत ने गुरुवार को उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए वे शुक्रवार को रुपंदेही पहुंचे थे। मौसम खराब होने के कारण उन्हें विमान से भरतपुर और वहां से सड़क मार्ग से रुपंदेही आना पड़ा। उन्होंने तीन करोड़ 74 लाख 84 हजार रुपये की बैंक गारंटी जमा करके रिहाई पाई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed