Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी हिरासत में

 

काराकस:
अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला (US Attack on Venezuela) पर हमला कर दिया है. वहां की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के स्थानीय समय के अनुसार करीब दो बजे कई जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया. यूएस के हमले की पुष्टि के साथ ही प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा कर दिया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है. इस दौरान वेनेजुएला के अहम एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों को निशाना बनाया गया. वहां के रक्षामंत्री ने सरेंडर नहीं करने और प्रतिरोध की बात कही है. लैटिन अमेरिका के देश वेनेजुएला में अमेरिका के हमलों ने सिर्फ़ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक कूटनीति को भी चिंता में डाल दिया है. इस संकट का असर उन देशों पर भी पड़ेगा, जिनके वेनेजुएला से रणनीतिक रिश्ते रहे हैं. तेल और व्यापार इसमें अहम है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com