Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा से पाँच लाेगाें ने समानुपातिक उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की

 

काठमाडौँ ।

राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) से पाँच लाेगाें ने समानुपातिक उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है ।  पार्टी से डा.महेन्द्र लावती, त्रिशला गुरुङ, सचिन ढकाल, आशिफ शाह तथा टासी ल्हाक्पा शेर्पा ने समानुपातिक उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है।

शनिबार युवा उद्यमी ढकाल ने उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है। इससे पहले लावती, गुरुङ, शाह एवं शेर्पा ने उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी ।

यह भी पढें   बाँके जानकी गाँवपालिका में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ४ संस्थाओं को सम्मानित किया गया

अभिनेता तथा टेलिभिजन कार्यक्रम होस्ट शाह रास्वपा के समानुपातिक सूची में मुस्लिम पुरुष क्लस्टर से एक नम्बर में थे  । वाे रास्वपा के पूर्वसांसद असिम शाह के भाइ हैं ।

इसी तरह गुरुङ गायिका तथा चिकित्सक हैं तथा  शेर्पा पर्वतारोही हैं । शेर्पा फोर्टिन पिक्स एक्सपिडिसन के सीईओ भी हैं । वाे हाल में रास्वपा में प्रवेश करने वाले टासी मिङ्मा शेर्पा के भाइ हैं ।

त्रिशला ने शुक्रबार सामाजिक सञ्जाल फेसबुक में स्टेटस लिखकर समानुपातिक उम्मीदवार की बन्द सूची से पीछे हटने की जानकारी दी थी । डा.लावती  प्राध्यापन पेशा में संलग्न हैं । सचिन उद्योगपति चन्द्र ढकाल के बेटे हैं  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *