Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश

 

काठमांडू, माघ १४ – आज सुबह से ही काठमांडू उपत्यका के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश हो रही है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली के प्रभाव से काठमांडू उपत्यका सहित देश के विभिन्न स्थानों में बारिश हुई है ।
आज देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के कुछ स्थानों मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना है । गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के बाकी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होगी ।
बागमती, मधेश और कोसी प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के कुछ स्थानों और कोसी प्रदेश के तराई के एक–दो स्थानों में आज हल्की बारिश होने की जानकारी महाशाखा ने दी है ।

यह भी पढें   सर्वाेच्च अदालत ने पूर्व मंत्री राजकुमार गुप्ता को जमानत पर रिहा करने का दिया आदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *