Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां ज़ोरों पर, रक्सौल में उमंग और उत्साह का माहौल….

 

रक्सौल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रक्सौल में छत्रपति शिवाजी बस्ती अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह परिसर में समग्र हिन्दू उत्थान समिति के तत्वावधान में शनिवार 31 जनवरी 2026 को संध्या पाँच बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित होने वाले भव्य हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढें   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष में प्रा.डा. खड्ग केसी नियुक्त

सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक लगातार बैठकों, जनसंपर्क, पत्रक वितरण और व्यवस्थागत तैयारियों में जुटे हुए हैं। सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने तथा सामाजिक समरसता का संदेश देने का संकल्प लिया गया है।

आयोजन स्थल पर मंच, ध्वनि व्यवस्था, अतिथि स्वागत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं नगर में पोस्टर-बैनर एवं प्रचार अभियान के माध्यम से आमजन को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढें   निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का अभाव - राष्ट्र बैंक के कार्यकारी निदेशकों की वित्त मंत्री को रिपोर्ट

समिति के सचिव धीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित यह हिन्दू सम्मेलन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा हिन्दू एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों की सहभागिता की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन सत्र में संपन्न होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवम सोनू जी का बौधिक एवं श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप, जानकी स्थान, सीतामढ़ी की संचालिका सुप्रसिद्ध भजन गायिका जूहीराज एण्ड मंडली के संयोजन में संगीतमय भजनों से सम्मेलन में एक भक्ति की रसधारा प्रवाहित होगी तथा समापन प्रसाद वितरण से होगा।
वहीं श्री कुमार ने भरोसा जताया कि रक्सौल में होने वाला यह हिन्दू सम्मेलन निश्चित रूप से सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त मंच सिद्ध होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com