Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा में हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

 

कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शूटर को ढेर कर दिया है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की है कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई है। 9 लोगों की मौत हो गई है और हमलावर को भी मार गिराया गया है।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

शूटर समेत 10 लोगों की मौत
वहीं, CBC न्यूज ने बताया कि मंगलवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध शूटर समेत दस लोगों की मौत हो गई।

CBC न्यूज ने बताया कि छह लोग एक हाई स्कूल के अंदर मरे हुए पाए गए, दो और लोग एक घर में मरे हुए पाए गए, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वह इस घटना से जुड़ा है। एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। साथ ही संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई।

यह भी पढें   कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए – नैनसिंह महर

इसके अलावा, पुलिस के हवाले से CBC ने बताया कि एक लोकल मेडिकल सेंटर में 25 और लोगों की चोटों की जांच की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com