Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंकॉक :अंधाधुध फायरिंग में गई कई टीचर-छात्रों की जान

 

बैंकॉक :

थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला (Songkhla) के हाट याई (Hat Yai) शहर मे बुधवार की दोपहर जब स्कूल की छुट्टी का वक्त करीब था, तभी एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने प्रथान खिरीवात नाम के स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस लड़के ने बेखौफ गोलियां बरसाते हुए स्कूल की टीचर और छात्रों को बंधक बना लिया है. स्थानीय प्रशासन और विशेष अभियान बल ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया है. जिसके बाद बंधकों काे छुड़वाने की कोशिश की जा रही है.बताया जा रहा हैकि इसमें 22 बच्चाें समेत 34 लोग मारे जा चुके हैं ।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4:45 बजे हुई, जब स्कूल के गलियारे गोलियों की गूंज से दहल उठे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस गोलीबारी में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बंदूकधारी ने स्कूल के भीतर एक महिला स्टाफ सदस्य, टीचर्स और अज्ञात संख्या में छात्रों को बंधक बना कर रखा है. कई छात्र अभी भी स्कूल की इमारतों के भीतर फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

दक्षिणी थाईलैंड के प्रांत (याला, पट्टानी और सोंगखला) लंबे समय से उग्रवाद और हिंसा की चपेट में रहे हैं. उग्रवादी अक्सर स्कूलों और शिक्षकों को निशाना बनाते हैं क्योंकि वे इन्हें ‘थाई राज्य’ के प्रतीक के रूप में देखते हैं. 2004 से अब तक इस क्षेत्र में हुई हिंसा में 7,500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *