Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बड़े अंतर से जीत हासिल करुँंगी –रेणु दाहाल

 

काठमांडू, फागुन ४ – चितवन क्षेत्र नम्बर ३ में प्रतिनिधिसभा सदस्य के रूप में अपनी उम्मीदवारी दे चुकी रेणु दाहाल ने कहा है कि उन्हें जनसमुदाय से स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त हो रहा है ।
चुनाव प्रचार के लिए घर–घर जाकर प्रचार करने में व्यस्त रहते हुए उन्होंने कहा कि भरतपुर महानगरपालिका में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने जो प्रतिबद्धता और ईमानदारी दिखाई, उसी के कारण लोग उन्हें प्यार करते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाग लेने के बाद जीत और हार दोनों को स्वीकार करना होगा । उन्होंने उम्मीद जताई है कि मतदाता के विश्वास के आधार पर वह बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी । उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादा का सम्मान करते हुए निष्पक्ष और स्वच्छ चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी का साथ और सहयोग की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *