जो बदल सकता है वही बदलाव भी ला सकता है – विश्वप्रकाश शर्मा
काठमांडू, फागुन ४ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा दाबा किया है कि अब दो बार से ज्यादा कोई भी प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं । सोमवार लमजुङ में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपसभापति शर्मा ने यह दाबा किया कि कांग्रेस से अब काई भी दो बार से ज्यादा प्रधानमंत्री नहीं बनाया जाएगा । उप सभापति शर्मा ने कहा कि ‘किसी भी व्यक्ति के सत्ता में निरन्तर बने रहने की परंपरा को तोड़ते हुए हम एक÷दुई÷तीन÷चार की नीति को संविधान में शामिल करेंगे । ’ उप सभापति शर्मा ने कहा, अब से कोई भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री दो बार से अधिक नहीं बनेगा । उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस में बदलाव आया है जो मतदाता यह समझते हैं वो मतदाता फागुन २१ के चुनाव में जीत अवश्य दिलावाएंगे । उन्होंने कहा कि ‘देश जानता है कि कांग्रेस बदल गई है । और, ये भी देश जानता है कि जो बदल सकता है वो बदलाव भी ला सकते हैं ।’


