अपर त्रिशूली–१ जलविद्युत् आयोजना से आज ११ शव बरामद
काठमांडू, आश्विन ३ – अपर त्रिशूली–१ जलविद्युत् आयोजना से आज (शनिवार) ११ और शव बरामद किए गए हैं । नेपाली सेना ने जानकारी दी है कि जाल में फंसे हुए तथा कीचड़ में दबे हुए अवस्था में ११ और शव बरामद किया गया है । नेपाली सेना ने बताया है कि उक्त शवों को बाहर निकला लिया गया है । भाद्र १० गते को रसुवा के भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण सम्पर्क विहीन हुए लोगों की अभी भी तलाश जारी है । सेना ने जानकारी दी है कि उक्त सुरंग में तलाश अभी भी जारी है ।

