Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए – नैनसिंह महर

 

काठमांडू, आश्विन ३ – नेपाली कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय सदस्य एवं १५वें महाधिवेशन में महामंत्री पद के उम्मीदवार नैनसिंह महर ने कहा है कि आगामी महाधिवेशन केवल नेतृत्व चयन का विषय नहीं वरन पार्टी को समयानुकूल परिवर्तन की राहपर आगे बढ़ाने का एक निर्णायक अवसर है ।
अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए महर ने इस बात पर जोर दिया है कि कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए । उनका कहना कि परिवर्तित कांग्रेस का मतलब केवल नए चेहरे नहीं, बल्कि नई सोच, नया संगठन, नई कार्यशैली और नई राजनीतिक संस्कार है ।
उन्होंने कहा कि विगत की पीढि़यों के त्याग, संघर्ष और योगदान के कारण ही आज कांग्रेस यहाँ खड़ी है । उन्होंने इस बात का स्मरण कराते हुए कहा कि नई पीढ़ी की ऊर्जा को सिंचित कर पार्टी को हरेक नेपाली का साझा मंच बनाना चाहिए । ‘अब नेतृत्व का बहस व्यक्ति पर नहीं, दृष्टिकोण और विचारों पर होनी चाहिए । महर ने कहा कि किस तरह की कांग्रेस बनानी है, इसका स्पष्ट जवाब दिए बिना नेतृत्व परिवर्तन का कोई अर्थ नहीं रहेगा । ’
उनका कहना है कि युवाओं को अब केवल नारबाजी तक सीमित नहीं रखकर निर्णय प्रक्रिया के मूल
उन्होंने अंत में कहा कि ‘ १५वें महाधिवेशन केवल यह तय करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए कि नेतृत्व कौन करेगा, बल्कि इस विषय पर बहस होनी चाहिए कि कैसी कांग्रेस, कैसा संगठन और कैसा नेपाल बनाया जाएगा तथा विश्व मंच पर नेपाल को कहाँ पहुँचाना है ।’ उन्होंने कहा कि हमें पुराने को भी नहीं छोड़ना है क्योंकि उनके अनुभवों को , राजनीतिक संस्कारों को साथ लेकर चलना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com