Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाहनों में आगजनी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

 

काठमांडू।

काठमांडू के महाराजगंज और नैकाप में वाहनों में आगजनी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में सुर्खेत के वीरेन्द्रनगर नगरपालिका के निवासी और वर्तमान में चन्द्रागिरि नगरपालिका–6 में रहने वाले 28 वर्षीय सुमन बोहरा तथा चन्द्रागिरि–6 के ही 55 वर्षीय कृष्ण मिजार शामिल हैं।

उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय के एसएसपी संतोष खड्का ने बताया कि आरोपियों को थानकोट से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

मंगलवार सुबह नैकाप में सिप्रदी ट्रेडिंग के कार्यालय के पास बीएए 2836 नंबर की टोयोटा कार और महाराजगंज में बा.7 च 1401 नंबर की मारुति वैन जली हुई अवस्था में मिली थी।

पुलिस के प्रारंभिक जांच निष्कर्ष के अनुसार वाहन आगजनी में इन दोनों की संलिप्तता पाई गई है। एसएसपी खड्का के अनुसार वे दुर्गा प्रसाईं के नेतृत्व वाले “राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान” से जुड़े हुए पाए गए हैं। आगजनी स्थल से उसी महाअभियान के पर्चे भी बरामद किए गए थे।

यह भी पढें   हिन्दी केन्द्रीय विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *