Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, गले मिल दी मुबारकबाद

 

माला मिश्रा जोगबनी ( भारत नेपाल सीमा क्षेत्र ) । सीमावर्ती शहर जोगबनी के पांच ईदगाहों में ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुख्य ललित पथ स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहर के इमाम अमजद रहमानी सहित अन्य इमामों ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि एक महीने के रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।
ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के ईओ मयंक कुमार एवं जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
वहीं अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान ने अपने शुभचिंतकों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर अनवर राज, खुर्शीद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों—मुशर्रफ हयात, बदरूज्जमा उर्फ बद्दो, अंजार अहमद, मोहम्मद रियाज, मुजफ्फर हयात, मो. नब्बे, मुदस्सिर हयात , एम बद्दू , जावेद खान , हसन उर्फ नन्हे , जावेद राजा और वार्ड पार्षद प्रभात सिंह , नप कर्मी परवेज— मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि ईद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर नप के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय ने ईदगाह स्थित अपने निवास परिसर में लोगों को सेवई खिलाया और ईद का शुभकामना दिया । दावत का दौर करीब दोपहर से शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *