Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेतन्याहू ने कहा – आज की रात बहुत कठिन

 

काठमांडू, चैत्र ८ – ईरान ने इजरायल प्र भीषण हवाई हमला किया है । इजरायल की ‘मैगन डेविड एडोम’ नामक आपतकालीन सेवा ने जानकारी दी है कि दक्षिणी शहर अरद में ईरानी मिसाइल हमले से भारी क्षति हुई है ।
ईरान के आक्रमण के बाद ८८ लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं । जिनमें से १० लोग गंभीर रुप से घायल हैं, १९ की स्थिति मध्यम है और ५५ लोगों को सामान्य चोटें लगी है ।
हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद के मेयर से बात की और इसे “बहुत कठिन शाम” बताया । उन्होंने कहा कि ‘हमारे भविष्य के लिए चल रहे इस अभियान में आज की रात बहुत कठिन है ।’ उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ‘ मैंने अपने कार्यालय के महानिदेशक को सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित करने और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है ।’ नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों से लड़ना जारी रखेगा।

यह भी पढें   आज होने वाली बैठक में बजट पर चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *