Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: अब सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन अवकाश, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा काम

 

काठमांडू, 5 अप्रैल। नेपाल सरकार ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन अवकाश देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने और ऊर्जा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया गया।

सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि यह व्यवस्था 23 चैत से लागू होगी। नए निर्णय के अनुसार अब सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे, जबकि कार्य दिवसों में कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि यह समय-सारिणी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगी।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी लिए गए। सरकार ने ‘डिजिटल नेपाल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट’ के लिए से 40 मिलियन डॉलर और से 50 मिलियन डॉलर यानी कुल 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सहुलियतपूर्ण ऋण स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा ‘दिगो तथा समावेशी वित्त परियोजना’ के लिए भी से 95 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण लेने का निर्णय किया गया है।

यह भी पढें   विराटनगर के ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक एकता का दिया संदेश

बैठक में संघीय मामलों तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय के प्रस्ताव पर सभी मंत्रालयों, सचिवालयों, आयोगों और उनके अधीन निकायों के संगठन एवं व्यवस्थापन सर्वेक्षण करने के लिए पूर्व स्वीकृति भी प्रदान की गई।

इसी क्रम में के रासस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र झा द्वारा दिया गया इस्तीफा भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकार कर लिया।

सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन खपत कम करने के उद्देश्य से डीजल और पेट्रोल वाहनों को चरणबद्ध रूप से विद्युत वाहनों में बदलने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था तैयार करने का निर्णय भी लिया है।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

इसके अतिरिक्त, सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र 15 वैशाख 2083 से शुरू करने का निर्णय लिया है। मंत्रियों की संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने के विषय में पूछे गए प्रश्न पर प्रवक्ता ने कहा कि इस पर अगली मंत्रिपरिषद बैठक में निर्णय लिया जाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *