Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से सरकारी कार्यालय सुबह ९ बजे से शाम के ५ बजे तक

 
काठमांडू, चैत्र २३ – आज से ही सभी सरकारी कार्यालय सुबह ९ बजे से शाम के ५ बजे तक खुलें रहेंगे । रविवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक से किए गए निर्णय के अनुसार आज से सरकारी कार्यालय सुबह ९ बजे से शाम के पाँच बजे तक खुलें रहेंगे ।

इससे पहले कार्यालय समय सुबह १० बजे से शाम के ५ बजे तक था । जाड़े में (कात्तिक १६ गते से लेकर माघ १५ गते तक) कार्यालय का समय सुबह १० बजे से लेकर शाम के ४ बजे तक संचालन किया जाता था । मंत्रिपरिषद् की बैठक ने इंधन की खपत घटाने के लिए शनिवार और रविवार दो दिन अवकाश देने तथा सरकारी कार्यालय सुबह ९ बजे से लेकर शाम के ५ बजे तक संचालन करने निर्णय किया  था ।
सरकारी कार्यालयों में ९ से लेकर शाम ५ बजे संचालन करने का यह पहला निर्णय नहीं है । इससे पहले भी १ जेठ, २०७९ में यह निर्णय लिया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *