Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रमण को लेकर अर्थमंत्री स्वयं ने निर्णय किया है – अर्थमंत्री सचिवालय

 

काठमांडू, चैत्र २३ – अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के सचिवालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) द्वारा उनके भ्रमण को रोेक दिया है, इस हल्ला के बाद स्पष्टीकरण दिया है । रविवार को वाग्ले के सचिवालय ने जानकारी दी है कि भ्रमण को लेकर अर्थमंत्री स्वयं ने निर्णय किया है । वो अनुपस्थित रहेंगे इसलिए यह निर्णय लिया गया है ।
इसी अपै्रल १३ को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में विश्व बैंक एवम् अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बसन्त बैठक अपै्रल १३ में होने जा रही है । इस भ्रमण में अर्थमंत्री वाग्ले जाने वाले थे । लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि उनकी जगह पर अर्थ मंत्रालय अन्तर्राष्ट्रीय समंवय महाशाखा कें सहसचिव धनीराम शर्मा के नेतृत्व में टीम जाएगी, । इसी तरह इसी महीने में ३ से लेकर ६ तक उज्बेकिस्तान में होने वाले एशियाली विकास बैंक (एडीबी) ५९ वें वार्षिक बैठक में भी उन्हें ही भेजने का निर्णय किया गया है ।
अर्थमंत्री वाग्ले के सचिवालय ने कहा है – ’आगामी आर्थिक वर्ष का बजट लेखन कार्य शुरु होने के कारण माननीय अर्थमंत्री डा.स्वर्णिम वाग्ले स्वयम् उपस्थित नहीं हो सकते हैं इस बात का निर्णय उन्होंने लिया है । इन दोनों ही बैठकों में अपने मंत्रालय के सह सचिव को भेजने का निर्णय गत सप्ताह ही हो गया था ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *