Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में शीर्ष दलों के नेताओं की शव यात्रा और दाहसंस्कार , निषेधज्ञा तोडते हुए तौलिहवा में प्रदर्शन

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,भदौ ६

sawa yatra  (1)मधेशी मोर्चा द्धारा कपिलवस्तु के शिवराज नगरपलिका ३ खरेन्द्रपुर में शीर्ष राजनितिक दल के नेताओं की शव यात्रा सहित पुतला दहन किया गया । खसबादी समुदाय ने मधेशीयों को हक अधिकार से वन्चित किया है यह कहते हुए शव यात्रा सहित पुतला जलाया है । मोर्चा में आवद्ध दल के नेता कार्यकर्ताओं ने बडे दल के नेताओं को मृत घोषित करते हुए शव यात्रा निकाला है ।

शव यात्रा के बाद कोण सभा को सम्बोधन करते हुए सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य रविदत्त मिश्रा ने कहा कि हम मधेशीयों के हक अधिकार को नेपाली काग्रेंस, नेकपा एमाले, एमाओबादीे देना नहीं चाहते हैं इसलिए उनकी शवयात्रा निकाली गई है । मोर्चा के नेता अजित सिहं ने कोण सभा को सम्बोधन करते हुए कहा, नेपाली मिडिया ने मधेशी मोर्चा के अन्दोलन के समाचार को प्रथामिकता नहीं दी इसका दुख है । तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के युवा नेता गंगेश तिवारी ने कहा, मधेश और पहाड का सम्बन्ध नख और माँस की तरह है । यह सिर्फ मधेश की लडाई नही है बल्कि मधेश में रहने वाले मधेश ीऔर पहाडी की लडाई है । कोण सभा में हरिहर मिश्रा, बालजी यादव, बालजी चौधरी आदि मधेशी नेताओं ने सम्बोधन किया था । इस शव यात्रा कार्यक्रम में हजारौँ मधेशीयों की सहभागिता थी । मोर्चा ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी आन्दोलन जारी रहेगा ।
मधेशी मुक्ती मोर्चा द्वारा आह्वान अनिश्चितकालीन बन्द से जनजीवन कष्टकर ।।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, भदौ ६

sawa yatra  (2)संयुक्त मधेशी मुक्ति मोर्चा द्वारा आह्वान अनिश्चितकालीन तराई , मधेश र थरुहट बन्द के कारण आज भी सम्पूर्ण कपिलवस्तु में कोई सवारीि साधन नहीं चली है । उद्योग धन्धे , शिक्षण संस्थान भी बन्द हैं । सुबह से बन्द कर्ताओं ने, पकडी , महाराजगंज , कृष्णानगर , बहादुरगंज , चन्द्रौटा , गोरुसिङ्गे ,चेतरादेई , चारनम्बर लगायत के क्षेत्र में बन्द कराया है । बन्द के कारण कृष्णानगर तथा मर्जादपुर भन्सार कार्यालय का कामकाज समेत बन्द है । विगत एक हप्ता से जारी बन्द के कारण कपिलवस्तु का जनजीवन दिनप्रतिदिन कष्टकर होता जा रहा है । आज भी मोर्चा ने तौलिहवा में नारा जुलुस सहित शान्तीपूर्ण रैली निकाला है ।

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह

लगातार के बन्द के कारण कपिलवस्तु जिला के सम्पूर्ण सरकारी तथा निजि विद्यालय बन्द होने के कारण बालबालिका पढ्न के अधिकार से वञ्चित हो रहे हैं । विगत ग्यारह दिनों से विद्यालय नहीं खुल पाए हैं ।

विगत ११ दिन के बन्द के कारण जिला का जनजीवन दिनप्रतिनि कष्टकर बनता जा रहा है । जिला का मुख्य बजार में खाद्य पदार्थ का मूल्य बढ रहा है । जिला के तौलिहवा , पकडी , महाराजगञ्ज , कृष्णानगर , चन्द्रौटा , गोरुसिङ्घे , चारनम्बर , लगायत के क्षेत्र में खाद्य पदार्थ का मूल्य बढने की बात महाराजगञ्ज से स्थानीय नरसिंह कहाँर ने बताई । बन्द के कारण भारत से कोई भी सामग्री नहीं आने की वजह से मूल्य वृद्धि हो रही है । बन्द का असर खास कर जिला के उत्तरी भाग में अधिक दिख रहा है । एक मधेश एक प्रदेशकबी माँग जबतक नहीं मानी जाएगी तबत क आन्दोलन जारी रहेगा यह जानकारी मोर्चा ने दी है ।

संयुक्त मधेशी मोर्चा ने आज भी निषेधज्ञा तोडते हुए तौलिहवा में प्रदर्शन किया ।

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, भदौ ६

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह

संयुक्त मधेशी मोर्चा ने आज तौलिहवा में शान्तिपुर्ण रैली निकाली । रैली नगर परिक्रमा करते हुए बुद्ध पद्यम उमावि के प्राङगण में कोण सभा कर के खत्म हुई । सभा कार्यक्रम में तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के सभासद बृजेशकुमार गुप्ता , मधुशुदन शरण चौधरी संघीय समाजवादी फोरम के केन्द्रिय सदस्य शहसराम यादव ,सदभावना पार्टी के बृजेन्द्र चौधरी लगायत जिला नेता तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी ।

इसी तरह थरुवान ने आज राष्ट्र बाणिज्य बैंक के आगे कोण सभा किया । संयुक्त मधेशी मोर्चा ने तौेलेश्वारनाथ मन्दिर के आगे सभा किया, सभा में सद्भावना पार्टी के कालिपद शर्मा जानसान, निसार अहमद आदि नेताओं ने साभा को सम्बोधित किया । संयुक्त मधेशी मोर्चा द्वारा आह्वान अनिश्चितकालीन मधेश बन्द के क्रम में भाद्र २ र ३ गते हुए आन्दोलन के क्रम में प्रहरी तथा आन्दोलनकारी बीच झडप हुई थी उसी दिन से निषेधाज्ञा जारी किया गया है । इस झडप में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे । कुछ प्रहरी भी पत्थरों से घायल हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *