Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर का हरित श्रृंगार

 

रक्सौल। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई के तत्वावधान में रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर सम्मेलन की ओर से अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाती सपन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. स्वाती सपन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। लगातार बढ़ते प्रदूषण एवं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि अस्पताल जैसे स्थानों पर मरीजों को भी सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त होता है।

यह भी पढें   सप्तरी में तीन वर्षीया बालिका का मिला शव, एक शंकास्पद व्यक्ति नियंत्रण में

सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकता है। उन्होंने लोगों से पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की सदस्याओं ने अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से भी पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत भी हैं।

यह भी पढें   जिंदगी - कभी गीत, कभी कहानी और कभी अनसुलझा रहस्य : बिमल सरार्फ

इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत डॉ. विजय कुमार ने महिला सम्मेलन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ने से मरीजों को मानसिक शांति एवं सकारात्मक वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्होंने सम्मेलन की महिलाओं को समाज हित में लगातार कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढें   राप्रपा की केंद्रीय कार्यसंपादन समिति की आकस्मिक बैठक

कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं एवं अस्पताल कर्मियों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण सामाजिक जागरूकता, उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश से सराबोर रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सोनू काबरा, अंचल प्रमुख वीणा गोयल, कोषाध्यक्ष संगीता रुंगटा, पर्यावरण प्रमुख रेनू रुंगटा, अनुराधा शर्मा, आशा केशान, बबीता रुंगटा, मधु अग्रवाल एवं सुनीता शाह सहित अन्य सदस्याओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com