Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा सभापति रवि लामिछाने आज से पाँच दिवसीय भारत दौरे पर

 

१८ जेठ, काठमांडू ।

रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने आज पाँच दिवसीय भारत दौरे पर जा रहे हैं। उन्हें भारत की सत्तारूढ़  भाजपा  के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत आमंत्रित किया गया है।

लामिछाने के साथ रास्वपा के सहमहामंत्री एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य विपिन कुमार , सचिवालय सदस्य तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य दीपक बोहरा  , उनकी पत्नी निकिता पाैडेल और प्रदीप आचार्य भी इस दौरे में शामिल रहेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

रास्वपा के प्रवक्ता मनीष झा   के अनुसार, रवि लामिछाने १ जून से ५ जून तक भारत भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान नई दिल्ली में उच्चस्तरीय राजनीतिक और कूटनीतिक मुलाकातों का कार्यक्रम तय किया गया है।

उनकी भाजपा नेतृत्व, भारत में रह रहे नेपाली समुदाय तथा पार्टी के शुभेच्छुओं से भी मुलाकात होगी। इसके बाद वे अयोध्या का भी दौरा करेंगे। पार्टी प्रवक्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन बैठकों, चर्चाओं और भ्रमण के समन्वय की जिम्मेदारी नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास संभाल रहा है।

यह भी पढें   पोखरा विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा अध्ययन अवकाश का दुरुपयोग

रास्वपा ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा नेपाल–भारत संबंधों तथा दोनों देशों के राजनीतिक दलों के बीच संवाद को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *