Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपकार सेवा नेपाल द्वारा वृद्ध-वृद्धा, माता-पिता तथा बालबालिकाओं के लिए उपयोग की सामग्री वितरण

 

बिरगंज, १७ ज्येष्ठ:
उपकार सेवा नेपाल द्वारा, ठोरी गाउँपालिका वार्ड नं. १ भगवाननगर स्थित वृद्ध-वृद्धा आश्रम में भर्ती १८ अपंग, मंदमति, वृद्ध-वृद्धा, माता-पिता तथा बालबालिकाओं के उपभोग के लिए दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण की गई।

संस्था ने ३० किलो के चावल के २ बोरे, पीठो का १ बोरा, सोयाबीन का १ बोरा, १० किलो दाल, ४ लीटर खाने तेल, ५ किलो नमक, सर्फ, कपड़े धोने का साबुन, नहाने का साबुन, धनिया, मिर्च आदि सामग्री उपलब्ध कराई।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

आश्रम के सदस्य युहन्न गुरुङ, ममता गुरुङ, बिमाया थापा को बुलाकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष विद्या कुमारी सरावगी एवं समाजसेवी प्रकाश थारू ने आश्रम के सदस्यों को ये सामग्री हस्तांतरित की।

उपकार सेवा नेपाल प्रत्येक माह आश्रम को खाद्यान्न तथा अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराती रहती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *