Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योगी अंकित नाथ महाराज जी का ग्यारह दिवसीय अग्नि हठ योग जनकपुरधाम में संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम प्राचीन काल से ऋषि मुनियों की तपोभूमि रहा है। सनातन धर्म के साधु संत हमेशा जनकपुरधाम में तपस्या की है। यह परंपरा आज भी कायम है।ऐसा ही हठ योग यज्ञ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के पानीपत आश्रम के अघौर पीर योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनकपुरधाम के बारहवीघा में गयारह दिवसीय हठ योग साधना किए। मंगलवार को इसका समापन हुआ। गोरहा के पांच गोरहा (कंडा)की धधकते अंगारों के बीच घंटो रोज हठ योग साधना किए। सूर्य की भीषण ताप की गर्मी में लोग को एक पल भी ठहना मुश्किल है।इस प्रचंड गर्मी में धधकते अंगारों के बीच हठ योग साधना किसी चमत्कार से कम नहीं है।बाबा के हठ योग साधना को देखने के लिए जनकपुरधाम के अलावा नेपाल के अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पधारें।बाबा ने कहा है कि जनकपुरधाम तपोभूमि है। माता सीता की भूमि में हठ योग साधना कर सम अपने को गौरवान्वित महसूस किया है।हठ योग साधना समाप्त के बाद बुधवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com