Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

 

रौतहट, 2 जून 2026। भारत सरकार की वित्तीय सहायता से नेपाल के मधेश प्रदेश के रौतहट जिले की राजदेवी नगरपालिका-4 स्थित श्री प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय एवं पुस्तकालय भवन निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास समारोह में भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज (नेपाल) के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा तथा राजदेवी नगरपालिका के मेयर श्री भिखारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही 28.4 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से इस परियोजना का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत सीढ़ियों सहित दो मंजिला आधुनिक भवन बनाया जाएगा, जिसमें कुल आठ कक्षाएं होंगी। प्रत्येक मंजिल पर चार-चार कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सेप्टिक टैंक, सोक पिट, ट्यूबवेल, विद्युत व्यवस्था, सफाई संबंधी कार्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

यह भी पढें   जाती सुचक टिप्पणी पर यादव समाज ने ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा

यह परियोजना भारत सरकार की उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (High Impact Community Development Project-HICDP) के अंतर्गत संचालित की जा रही है और इसका कार्यान्वयन राजदेवी नगरपालिका, रौतहट द्वारा किया जाएगा।

समारोह के दौरान राजदेवी नगरपालिका के मेयर श्री भिखारी प्रसाद यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों तथा अन्य स्थानीय सरोकारवालों ने नेपाल में शिक्षा और आधारभूत संरचना के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

भारत सरकार ने कहा कि निकटतम पड़ोसी और विकास साझेदार के रूप में भारत और नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और बहुआयामी सहयोग जारी है। HICDP जैसी परियोजनाएं नेपाल सरकार के विकास एवं प्रगति के प्रयासों को मजबूत बनाने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

यह नया विद्यालय भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के शैक्षिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह भी पढें   रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: बिना वैध वीजा भारत में घुसे म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिक गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *